फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्कूल में परोसेंगी भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित विद्यालय में खाना बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं। अब तक पांच समूहों ने आवेदन किया है। 27 जून तक आवेदन लेने के बाद चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

जहांगीरगंज ब्लॉक के तेंदुआईकला स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित होता है। इसमें पढ़ने वाले बच्चों को मेन्यू के मुताबिक भोजन बनाकर देने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं का चयन किया जाएगा। समूह के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तक पांच स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इसके लिए आवेदन किया है।
इस बाबत डीसी स्वत: रोजगार सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं, अभी तक तीन ब्लॉकों से पांच आवेदन आए हैं। आवेदन अभी दो दिनों तक और लिए जा जाएंगे। इसके लिए स्वयं सहायता समूह अपने ब्लॉक में बीडीओ कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त प्रस्ताव की स्क्रीनिंग करके समूह का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें