फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धौरहरा गांव निवासी नवविवाहिता की दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए तहरीर के आधार पर पति, देवर व ससुर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। उधर, ससुरालीजनों के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धौरहरा गांव में शनिवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों को जानकारी मिली कि गांव निवासी ज्योति (23) पत्नी संजय का शव फंदे से लटक रहा है। हालांकि जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। ससुरालीजनों ने मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी कि उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह मृतका के पिता सेवाराम निवासी जनार्दनपुर थाना टांडा परिवार के सदस्यों व कुछ ग्रामीणों के साथ पहले गांव फिर कोतवाली पहुंचे।
पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये सेवाराम ने कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री ज्योति का विवाह वर्ष 2016 में संजय के साथ किया था। विवाह के बाद से ही ज्योति को दहेज के प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी कई बार उसने शिकायत भी की। आरोप लगाते हुए कहा कि ससुरालीजन ने उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या की है। पिता ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बृजेश ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति संजय, देवर मंजी व ससुर ओमप्रकाश के विरुद्ध दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें