फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपर्ति ठप रहने से नाराज उपभोक्ताओं ने किया उपकेंद्र का घेराव

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के विद्युत उपकेंद्र कल्याणपुर में विद्युत बदहाली के चलते उपकेंद्र पर ही मोबाइल चार्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न गड़बड़ियों के चलते करीब एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज विद्युत उपकेंद्र कल्याणपुर से जुड़े उपभोक्ताओं ने रविवार को उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। कहा गया कि कई दिन विद्युत आपूर्ति ठप है, लेकिन गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल करने की सुध पॉवर कॉरपोरेशन अफसरों व कर्मचारियों को नहीं है। इससे संबंधित उपकेंद्र से जुड़े करीब चार दर्जन गांवों की 50 हजार की आबादी को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह विद्युत उपकेंद्र कल्याणपुर से जुड़े बड़ी संख्या में उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र परिसर पहुंचे। उपकेंद्र का घेराव कर उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण श्रीराम यादव व सुरेंद्र ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग एक सप्ताह पूर्व विभिन्न गड़बड़ियों के चलते उपकेंद्र से जुड़े लगभग चार दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल करने के लिए लगभग प्रतिदिन प्रभावित उपभोक्ता जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। नतीजा यह है कि करीब 50 हजार की आबादी को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते दो जुलाई से कोई कर्मचारी विद्युत केंद्र पर आ ही नहीं रहे हैं। सिर्फ चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ही मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति करने में भी जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बड़ा खेल खेला जा रहा है। रजिस्टर पर उपकेंद्र से 15 घंटे की आपूर्ति दर्शाई जाती है,जबकि वास्तविकता यह है कि बमुश्किल सात से आठ घंटे की ही बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही है।
एक पखवारेे से अधिक का समय बीत गया जेई विद्युत मुन्ना यादव भी उपकेंद्र नहीं आ रहे हैं। इससे भी समस्या बढ़ गई है। कहा कि बिजली न मिलने से प्रभावित लोग उपकेंद्र पहुंचकर मोबाइल चार्ज करने को मजबूर हो रहे हैं। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो कलेक्ट्रेट के निकट धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान आदर्श चौधरी, ज्ञानेंद्र वर्मा, मोनू, सलीम, मंदीप, केसरीनंदन, सर्वेश आदि मौजूद रहे। उधर अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने कहा कि प्रकरण को दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें