विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। त्रिलोकपुर ग्रामोद्योग विकास सेवा समिति के तत्वाधान में त्रिलोकपुर में दो दिवसीय वर्कशाप का शुभारंभ सोमवार को हुआ। क्षेत्रीय निदेशक हस्तशिल्प वीरेंद्र कुमार ने सेमिनार का उद्घाटन किया। कहा कि इस सेमिनार से महिलाओं की बेहतरी तय करने में सुविधा होगी।
क्षेेत्रीय निदेशक ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो उनकी तमाम परेशानियां दूर होंगी। सेमिनार में महिलाओं को स्वरोजगार व हस्तशिल्प से जुड़ी तमाम जानकारियां दी जाएंगी। जिसके माध्यम से वह अपने हुनर को नया आयाम देने के साथ स्वरोजगार से जुड़ सकें। क्षेत्रीय निदेशक ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
संचालक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था का मकसद है कि सभी महिलाओं का जीवन बेहतर बनाया जाए। इसी मकसद से सेमिनार का आयोजन किया गया है। जिला उद्योग केंद्र के सहायक निदेशक अजय कुमार शर्मा ने उद्योग केंद्र से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर नवनीत मिश्र, दीपक श्रीवास्तव, प्रशांत वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, छोटेलाल, रवींद्र कुमार व अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया गया।