फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाधाओं को तोड़तीं महिलाएं, गढ़ रहीं नए आयाम

Sun, 08 Mar 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में जुटी महिलाओं की भीड़।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि हर क्षेत्र में बाधाओं को तोड़कर महिलाएं नए आयाम स्थापित कर रहीं हैं। इसके साथ ही खेल प्रतियोगिताओं से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। साथ ही नियुक्ति पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सोमेन वर्मा ने किया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रहे। डीआईजी ने एनटीपीसी की ओर से मिशन शक्ति टीमों के लिए मुहैया कराई गई 14 स्कूटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी अभिजीत आर शंकर, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एएसपी पूर्वी श्यामदेव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह ने महिलाओं के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं, सुरक्षा कार्यक्रमों और मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सीओ अकबरपुर नीतिश तिवारी, सीओ टांडा शुभम कुमार, सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्र सहित अन्य पुलिसकर्मी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें