फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

491 स्वयं सहायता समूहों को मिला पौने दो करोड़ का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शनिवार को लोहिया भवन परिसर में सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मेगा कैंप का आयोजन हुआ। इसमें 491 स्वयं सहायता समूहों को करीब पौने दो करोड़ रुपये की राशि दी गई। समूह से जुड़ी महिलाओं से आह्वान किया गया कि वे घर पर ही रहकर रोजगार से जुड़ सकती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है। महिला सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के तहत घर पर ही रहकर छोटे-छोटे रोजगार महिलाएं कर सकती हैं। इसमें मुर्गी पालन, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, माचिस, मोमबत्ती, अगरबत्ती आदि के लिए एक निश्चित समय सीमा के लिए ब्याज मुक्त राशि दी जाती है। यदि तय सीमा के अंदर राशि नहीं जमा की जाती तो फिर उस पर ब्याज लगता है। सीडीओ ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे समूहों से जुड़कर योजना का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं।
योजना के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए सभी नौ विकास खंड से कुल 491 स्वयं सहायता समूह ने राशि के लिए आवेदन किया था। सत्यापन के बाद शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें कुल 1 करोड़ 73 लाख 2 हजार 500 रुपये की राशि दी गई। इस दौरान आशीष गुप्ता, हरेंद्र सिंह, अतुल कुमार चौधरी, जितेंद्र कुमार यादव समेत सभी सहायक विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें