फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन काटे जाने से नाराज नागरिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांशीराम आवासीय कॉलोनी कटरिया याकूबपुर का बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज कॉलोनी के लोगों ने परिसर में ही प्रदर्शन किया। कहा गया कि बगैर किसी पूर्व नोटिस के ही कॉलोनी का कनेक्शन काट दिया। इससे बीते चार दिनों से उन्हें अनेक तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या पेयजल को लेकर है। एक एक बाल्टी पानी के लिए उन्हें इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही कनेक्शन नहीं जोड़ा गया तो कलेक्ट्रेट के निकट धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बकाया बिजली बिल न जमा होने को लेकर चार दिन पूर्व पॉवर कॉर्पोरेशन के अफसरों के निर्देश पर कर्मचारियों ने कटरिया याकूबपुर स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी का कनेक्शन काट दिया था। इससे समूची कॉलोनी अंधेरे में डूब गई। शनिवार को इसे लेकर लोगों ने एकजुट होकर परिसर में ही प्रदर्शन किया।
सुनीता, लालजी, रवि, पप्पू, शमशाद, फरीदा खातून ने पॉवर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि बगैर किसी नोटिस के उनकी बिजली काट दी गई। इससे समूची कालोनी में अंधेरा छा गया है।
विज्ञापन

उर्मिला, विकास, नंदलाल, धरमराज, रीमा, प्रमिला, रामअजोर ने कहा कि कहा कि बिजली न होने से पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। एक एक बाल्टी पानी के लिए उन्हें भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसकी शिकायत भी जिम्मेदार अधिकारियों से की गई। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया गया कि किस्त के रूप में बिल जमा कर दी जाएगी। इसके बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ा जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि 24 घंटे के अंदर कनेक्शन नहीं जोड़ा गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें