फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाग में साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
बिंदु। फाइल फोटो
विज्ञापन
केदारनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर एकसारा गांव में मंगलवार रात बिंदु (40) का शव घर के सामने स्थित बाग में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। मृतका के भाई ने गला दबाकर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद आत्महत्या किए जाने की बात मान रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन

दौलतपुर एकसारा निवासी रमेश कुमार के अनुसार मंगलवार शाम वह मजदूरी करने के बाद शराब पीकर घर लौटा था। घर में रखा खाना कुत्ते के खा लिया। इसी बात को लेकर उसने पत्नी बिंदु को डांट दिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में परिवार के लोग बिना खाना खाए सोने चले गए।
रमेश ने बताया कि वह तीनों बच्चों के साथ घर के अंदर सो गया, जबकि बिंदु बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रही थीं। रात करीब 12 बजे बेटी के रोने पर वह उसे बाहर ले जाने लगा। इस दौरान मच्छरदानी में बिंदु नहीं मिली। तलाश करने पर घर के सामने बाग में वह साड़ी के फंदे से लटकी मिली। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

अयोध्या के गोसाईगंज क्षेत्र के दहलवा निवासी बिंदु के भाई राम सिंगार ने मौके पर पहुंचकर गला दबाकर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल और प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह ने घटनास्थल की जांच की। परिजनों के अनुसार बिंदु और रमेश के बीच अक्सर विवाद होता था।
मां के स्नेह से वंचित हुए तीन मासूम
बिंदु की मौत से उसके तीन बच्चे मां के स्नेह से वंचित हो गए। आठ वर्षीय उमेश उर्फ गोलू, छह वर्षीय रंजना और तीन वर्षीय गणेश घटना की गंभीरता से अनजान पिता के पास बैठे रहे। मासूमों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मृतका के भाई ने बताया कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में शोक के साथ तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं।
आपसी विवाद में आत्महत्या की आशंका
मृतका के भाई ने गला दबाकर हत्या किए जाने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने के बाद वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देने की बात कह रहे हैं। प्रथम दृष्ट्या आपसी विवाद में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप सिंह चंदेल, सीओ टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें