फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। टांडा के मीरानपुरा मोहल्ले में बुधवार दोपहर शीला देवी का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मीरानपुरा निवासी गणेश गुप्ता के मुताबिक वह सुबह काम पर गए थे। पत्नी शीला देवी और बेटी सौम्या घर पर थीं। दोपहर में सौम्या छत पर गई थी।
विज्ञापन

12:45 बजे बेटी के नीचे आने के बाद कमरे में गई तो मां का शरीर छत में लगे छल्ले में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता देख चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उनकी बेटी ने घटना की जानकारी फोन पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें