अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन में मंगलवार को महिला ने दिल्ली से हरिद्वार के लिए जा रही सरयू-यमुना एक्सप्रेस ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी, जिसके कारण करीब 13 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
मंगलवार को अमृतसर से जयनगर जाने वाली रेलगाड़ी संख्या 14650 सुबह 11:11 बजे अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंची। एक महिला को दरभंगा जाना था। वह ट्रेन में सवार हो गई, लेकिन बच्चा व सामान प्लेटफार्म पर ही भूल गई। इस पर उसने ट्रेन रोकने के लिए चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग से यात्री परेशान रहे। आरपीएफ थाना प्रभारी सुनील दिवाकर का कहना है कि महिला को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।