फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाई ने ही की थी चोरी, नकदी व जेवर बरामद

Tue, 06 Jan 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर के चमनगंज निवासी अली हसन के घर लाखों रुपये की चोरी की वारदात का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस घटना में पीड़िता के भाई अकराम को ही चोरी के जेवरात और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बीते एक जनवरी अली हसन की पत्नी अजीबुन्निशा ने घर में चोरी होने की तहरीर थाने में दी थी। तहरीर के अनुसार, उनका पूरा परिवार 31 दिसंबर की रात बस्ती अपने रिश्तेदारी में गया था। चोरों ने यहां से करीब 4.80 लाख रुपये नकद और सोने चांदी के तमाम जेवरात पार कर दिए थे। पीड़ित परिवार करीब 20 लाख रुपये की चोरी होने की आशंका जता रहा था।

सोमवार तक पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बता रही थी। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई और सोमवार की रात पूराबक्श राय के पास से बस्ती जिले के कलवारी के कमरिया निवासी अकराम को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस ने जेवर (करीब 175.9 ग्राम सोना) व चांदी (करीब 1500 ग्राम) बरामद किए। 1.41 लाख नकदी भी मिली है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रितेश पांडेय ने बताया कि आरोपी को महिला का सगा भाई है। घर की एक चाभी आरोपी के पास थी। बस्ती जाने के बाद घर खाली देख उसी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें