फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के धक्के से घायल महिला की मौत

Mon, 21 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कटेहरी रेलवे स्टेशन के निकट रविवार शाम रेल पटरी पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला की मौत ट्रेन से कटने की वजह से हुई है। माना जा रहा है कि महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। घटना के बाद बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


महिला की पहचान का प्रयास हुआ लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच सूचना मिलने पर अहिरौली पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मनोज पंत ने भी स्थानीय लोगों से महिला की पहचान का प्रयास कराया लेकिन निराशा ही हाथ लगी।  एसओ ने बताया कि महिला की शिनाख्त व घटना के बारे में आवश्यक छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें