फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता के घर तांडव मामले में एसटीएफ की फर्जी महिला एसपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 23, अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में व्यापारी जयराम संगवानी के घर हुई लूट के प्रयास कांड का खुलासा क? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उद्योग मंच के प्रदेश मंत्री जयराम संगवानी के घर लूट व हत्या के इरादे से पहुंचे बदमाशों द्वारा तांडव मचाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बदमाशों को कार उपलब्ध कराने वाली महिला को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसने खुद को एसटीएफ का एसपी बताते हुए पुलिस कर्मियों को अर्दब में लेेने की कोशिश की, हालांकि उसकी एक न चली। साथ ही बदमाशों को अवैध ढंग से सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाले एक मोबाइल विक्रेता को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के अलावा घटना वाले दिन मौके से गिरफ्तार किए गए बदमाश के साथ ही मास्टर माइंड को जेल भेज दिया गया है। एक फरार बदमाश की तलाश है, जबकि एक घायल बदमाश का इलाज ट्रामा सेंटर, लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन

मयूर रिसार्ट व मयूर टाइल्स के मालिक अकबरपुर नगर के कृष्णानगर कॉलोनी निवासी जयराम संगवानी के घर बीते 14 मार्च की रात बदमाशों ने दुस्साहसिक ढंग से धावा बोल दिया था। लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने जयराम के पुत्र वैभव व बहू वीनू को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, लेकिन घायल होने के बावजूद उनकी दिलेरी से दो बदमाश पकड़े गए थे। इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई भी की थी। पुलिस ने दोनों घायल बदमाश अबूराजिल खान व शुभम गुप्त को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया था। घटना के मुख्य साजिशकर्ता कुंवर अभिषेक सिंह को भी पुलिस ने कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया था। घटना को लेकर जिले में हड़कंप का माहौल देखने को मिला था।
इस बीच मामले में अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मंगलवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि घटना में शामिल लखनऊ के शाहगंज नक्खास की रहने वाली अभियुक्त आशिया खान को गिरफ्तार किया गया है। उसने घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों को अपनी कार उपलब्ध कराई थी। कार उसकी मां के नाम पंजीकृत है। कार को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

एसपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार महिला आशिया ने खुद को एसपी एसटीएफ बताकर पुलिसकर्मियों को अर्दब में भी लेने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी उसके झांसे में नहीं आए। बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि अकबरपुर के हनुमंत कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप संचालक अरविंद यादव उर्फ मन्नू से होली से पहले 1-1 हजार के दो मोबाइल खरीदे गए। होली के बाद अरविंद यादव ने पैसे के लालच में दूसरे के नाम से एक्टीवेट सिम अवैध ढंग से अभियुक्त अभिषेक को उपलब्ध कराया था। इसी सिलसिले में अलग से एक मुकदमा पंजीकृत कर अरविंद यादव को भी गिरफ्तार कर लिया था। आशिया व अरविंद के साथ ही पहले से गिरफ्तार अभिषेक व अबूराजिल को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। लूट के प्रयास मामले में एक अभियुक्त अभी फरार है, जिसकी अभी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें