फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक बढ़वाने वाले गिरोह का पुलिस कर सकती जल्द खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में अपने छात्रों के अंक बढ़वाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों समेत चार लोगों को अलीगंज पुलिस द्वारा दबोचने की चर्चा है। पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो थाना अलीगंज व जनपद की स्वॉट टीम गैर जनपदों में छापामारी कर रही है। बीते दिनों रवाना हुई टीम अभी जिले में नहीं लौटी है। शनिवार को हिरासत में लिए गए चार आरोपी मय कार चालक पुलिस अभिरक्षा में बताए जाते हैं। मामला हाई प्रोफाइल व कई जनपदों से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले की स्वॉट टीम व अलीगंज पुलिस मामले में सक्रियता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गैर जनपद की एक ट्रैवल्स एजेंसी की कार में सवार दो युवक महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज में पुलिस चौकी के बगल स्थित एटीएम से कैश निकालने के लिए कई बार अंदर-बाहर हुए। उनकी गतिविधियों को संदिग्ध देख चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। संदिग्ध युवक मुजफ्फरनगर जनपद के निवासी होने के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधक व अध्यापक हैं।
ये लोग हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्रों पर मिलीभगत कर नंबर बढ़वाने व पास करवाने वाले गिरोह के सदस्य हैं। ये आधा दर्जन से अधिक जनपदों के कापी मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण कर पैसा उपलब्ध करा चुके थे और पैसा निकालने के लिए एटीएम कार्ड से प्रयास कर रहे थे। चौकी इंचार्ज इन्हें अलीगंज थाने पर लाए। यह सूचना जैसे ही पुलिस के उच्चाधिकारियों को हुई वैसे ही पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी टांडा अमरबहादुर व जनपद की स्वाट टीम को लगा दिया।
विज्ञापन

शनिवार पूरे दिन व रात स्वाट टीम व पुलिस के उच्चाधिकारी दोनों युवकों व टैक्सी चालक से पूछताछ किया तो उन लोगों ने बताया कि वे मुजफ्फरनगर से टैक्सी द्वारा देवबंद, कानपुर, चित्रकूट, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या होते हुए टांडा आए थे। मुजफ्फरनगर निवासी विद्यालय प्रबंधक व अध्यापक द्वारा बताए गये नाम के आधार पर अलीगंज व स्वाट टीम ने टांडा निवासी एक सेवानिवृत्त लिपिक को भी हिरासत में लिया है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अलीगंज प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज व स्वाट टीम के सदस्य मुजफ्फरनगर निवासी विद्यालय प्रबंधक को साथ लेकर नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी व गिरफ्तारी के लिए गैर जनपदों की खाक छान रहे हैं। उधर, सीओ टांडा अमरबहादुर ने कहा कि पूछताछ के लिए कुछ लोग लाए गए हैं। अभी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें