फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दहेज में दो लाख न दे पाने पर जेठ करता छेड़छाड़... पति ने कर लिया दूसरा निकाह, चार के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 06 Apr 2025 05:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर

सार

अंबेडकरनगर में जेठ पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है। पीड़िता ने बताया कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। घर के अन्य लोग अलग-अलग तरह से उसका उत्पीड़न करने लगे थे। एक दिन पिटाई करके उसे घर से भगा दिया। मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में महिला ने पति और जेठ समेत अन्य ससुरालीजन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जेठ पर छेड़छाड़ एवं पति पर दूसरा निकाह करने का भी आरोप लगाया। बताया कि ससुरालीजन दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे, ना दे पाने पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टांडा कस्बा की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका निकाह वर्ष 2011 में कमाल अहमद के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुर जुनेद आलम, सास आसमा खातून, जेठ बेलाल अहमद, जेठानी आफरीन बानो और ननद साजिया दहेज में दो लाख रुपये मांगने के साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इस पर उनके पिता ने किसी तरह एक लाख रुपये की व्यवस्था करके ससुरालीजनों को दिए। 

पति जान से मारने की धमकी देने लगा

महिला का आरोप है कि जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर महिला की पिटाई कर घर से भगा दिया। इसके बाद पति कमाल अहमद ने 2019 में फिरदौस नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। दोनों बच्चों की कस्टडी भी ससुराल पक्ष के लोगों ने ले ली। 

19 फरवरी 2025 को वह अलीगंज थाने में शिकायत करके वापस लौट रही थी, रास्ते में चार लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। मामले की शिकायत पीड़िता ने एसपी से की। एसपी के आदेश पर महिला थाने में दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी ने बताया मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें