फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला मिली डेंगू संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर के एक निजी लैब में जांच के दौरान महिला की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आई है, हालांकि अब विभाग की ओर से उसकी एलाइजा जांच कराई जा रही है। अब डेंगू मरीजों की संख्या 26 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब निगरानी और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर के राजेपुर धावा गांव की एक महिला को बुखार आने के बाद उसे अस्पताल में दिखाया गया था। इसके बाद उसकी जांच के लिए कहा गया। परिजनों ने अकबरपुर के एक निजी लैब में उसकी जांच कराई तो वह डेंगू संक्रमित मिली। महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद विभाग ने संज्ञान लिया। मलेरिया विभाग की ओर से रोगी के घर के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। महिला की रिपोर्ट आने के बाद अब जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि टीमों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, महिला की एलाइजा जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें