फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी क्षेत्र के सबना तिवारीपुर गांव में रविवार देर शाम पूर्णिमा (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच और डॉक्टरों के अनुसार मौत का कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन बताया जा रहा है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

महरुआ के हीडीपकड़िया निवासी दयाराम के मुताबिक पूर्णिमा का विवाह उन्होंने करीब एक साल पूर्व भीटी के सबना तिवारीपुर निवासी विजय कुमार के साथ किया था। विजय अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और लगभग एक माह पूर्व पथरी के इलाज के लिए घर लौटे थे। रविवार की दोपहर विजय ने अपने ससुर को फोन पर पूर्णिमा के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी।
जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो पूर्णिमा की हालत गंभीर थी। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कृष्णबली सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें