फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मालीपुर। मालीपुर के करमिसिरपुर गांव के निकट मंगलवार दोपहर बोलेरो की टक्कर से ई रिक्शा पर सवार पूजा (28) की मौत हो गई जबकि उनके पति और दो वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मंसूरपुर गांव निवासी राहुल अपनी पत्नी पूजा (28) और दो वर्षीय बेटी के साथ जलालपुर किसी कार्य से ई रिक्शा पर सवार होकर जा रहे थे। करमिसिरपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से ई रिक्शे में टक्कर लग गई। हादसा इतने तेज था कि ई रिक्शा पलट गया। दुर्घटना में ई रिक्शे पर सवार पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, उनके पति राहुल और दो वर्षीय बच्ची को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी और मासूम बच्ची के साथ हुए इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र देव मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें