फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत

Thu, 12 Dec 2024 11:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी बाजार के निकट बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार महिला की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र टांडा के कोड़रा गांव निवासी बबिता देवी (42) अपने पुत्र आनंद के साथ बाइक से बुधवार को बसखारी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद घर लौट रही थीं। बसखारी बाजार से कुछ आगे सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। दोनों बाइक चालक हेलमेट लगाने के चलते मामूली रूप से चोटिल हुए, लेकिन पीछे बैठीं बबिता देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे वह बेहोश हो गईं। सांस चलने की उम्मीद में उन्हें सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें