फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: थ्रेशर की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 17 Apr 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा/सद्दरपुर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में बुधवार को गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेशर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम गांव के पास अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


कजरी जमालुद्दीनपुर सुल्हनपारा निवासी मृतका के पति शिवनारायण के मुताबिक, बुधवार दोपहर वह फुलवरिया स्थित अपने खेत के खलिहान में परिजनों के साथ गेहूं की मड़ाई कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे काम लगभग समाप्त होने वाला था। इसी दौरान रीमा देवी (40) थ्रेशर के नीचे से गेहूं उठा रही थीं।

अचानक उनके सिर में बंधा गमछा थ्रेशर के शाफ्ट में फंस गया। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और मशीन बंद करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक रीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गई हैं। दो बेटियों रेशू और शीतल की शादी हो चुकी है, जबकि रुकुम (20), शिवम (16) और सत्यम (12) अभी अविवाहित हैं।
विज्ञापन



ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मालीपुर। मालीपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत के मामले में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कालेपुर महुवल निवासी जंगली प्रसाद के अनुसार, उनका बेटा मनोज मुंबई में मजदूरी करता है। बहू अनुष्का, पोता आकाश और पोती चंदा गांव में उनके साथ रहते हैं। आकाश को बुखार था, जिसे मंगलवार दोपहर जलालपुर डॉक्टर को दिखाने ले गए थे।

वापसी में खजुरी बाजार से ई-रिक्शा से घर लौटते समय सड़क के गड्ढे में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे दबने से आकाश की मौत हो गई। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें