फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पड़ोसी की दीवार गिरी दबकर महिला की मौत

Thu, 17 Sep 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबपुर के महमदपुर गांव में गिरी हुई दीवार। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में बारिश से कमजोर हुई पड़ोसी की पुरानी दीवार गिरने से घर की लिपाई कर रहीं उर्मिला (48) गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिसे लेकर अस्पताल में डॉक्टरों से उनकी नोकझोंक हुई। लिखापढ़ी के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए और शव को दोबारा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

कोटवा महमदपुर निवासी अखिलेश वर्मा के अनुसार, उनकी पत्नी उर्मिला बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर की लिपाई कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी जोखूराम की पुरानी दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। वहां दोपहर करीब 12 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया। इसे लेकर अस्पताल में तीखी नोकझोंक भी हुई। लिखापढ़ी के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घर पहुंचने के बाद देर शाम परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतका के परिवार में पति के अलावा तीन संतानें हैं। बड़ा पुत्र विकास (24) सूरत में नौकरी करता है। दूसरा बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि सबसे छोटा बेटा विपुल (16) हाईस्कूल में पढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें