फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दुबई में था युवक... महिला ने यहां बनवा लिया फर्जी शादीनामा, अब मांग रही 20 लाख; न देने पर दे रही धमकी

Sat, 07 Feb 2026 03:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर निवासी युवक दुबई में था। इसी बीच एक महिला ने यहां पर फर्जी शादीनामा बनवा लिया। अब उससे 20 लाख मांग रही है। न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में युवक के दुबई में रहने के दौरान एक महिला ने फर्जी शादीनामा बना लिया। युवक के वापस लौटने पर उससे 20 लाख रुपये की मांग कर रही है। रुपये न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन


मामला बसखारी क्षेत्र के आजाद नगर अशरफपुर किछौछा का है। यहां के निवासी मोहम्मद सहीम के मुताबिक, वह दुबई में नौकरी करता था। चार साल पहले किछौछा की फरा खान उर्फ फरहाना खातून ने उससे 10 साल से एकतरफा प्यार करने की बात कही। इस पर युवक ने उससे बातचीत बंद कर दी। 

महिला के कई आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पूर्व में वायरल हो चुके हैं। वह पुरुषों को अपने जाल में फंसाकर वसूली करती है। आरोप है कि महिला ने कूटरचित हस्ताक्षर से शादीनामा तैयार करके वर्ष 2023 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में एक याचिका दायर की। इसमें दर्शाया कि वे दोनों पति-पत्नी हैं। उनके वैवाहिक जीवन में उनकी सास दखल करती हैं। 
विज्ञापन


सहीम के अनुसार, महिला से उसका निकाह नहीं हुआ था। कोर्ट में दाखिल हलफनामा भी झूठा है। दुबई से तीन साल बाद वापस आने पर प्रकरण की जानकारी हुई। महिला उनसे 20 लाख रुपये की डिमांड कर रही है। मांग पूरी न करने पर दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाने धमकी दे रही है। 

बताया कि 28 नवंबर 2025 में बसखारी थाना और 11 दिसंबर 2025 को एसपी से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में जालसाजी व धमकाने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें