फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली बिल राहत योजना का तीसरा चरण आज से

Fri, 06 Feb 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली बिल राहत योजना का दूसरा चरण बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन सभी बिजली घरों पर लगे कैंप में ज्यादातर उपभोक्ता नियमित बिल जमा करने वाले ही नजर आए। कुल 766.62 करोड़ की बकायेदारी है। इसके सापेक्ष अब तक केवल 74 करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी है। योजना का अंतिम चरण शुक्रवार से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


अकबरपुर बिजली घर पर तीन काउंटर के साथ ही दो कैंपों पर सुबह 10.30 बजे सन्नाटा पसरा रहा। 15 मिनट बाद कई उपभोक्ता पहुंचे। शास्त्रीनगर के दिनेश कुमार ने बताया कि एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन का फरवरी माह में 912 रुपये का बिल जमा करने आए हैं। अकबरपुर के धर्मराज यादव ने बताया कि उनको एक लाख 11 हजार 176 रुपये का बिल बकाया था। योजना के तहत सरचार्ज व मूलधन में मिली छूट के बाद 34 हजार रुपये जमा कर बकाये से छुटकारा पा गए। गरीबों व मध्यम वर्ग के लिए यह योजना बहुत अच्छी है।

शाम चार बजे तक अकबरपुर में 10 लाख रुपये का बकाया जमा हुआ। जबकि अकबरपुर, जलालपुर, टांडा और आलापुर के एक लाख 82 हजार 369 उपभोक्ताओं पर 391.04 करोड़ रुपये का मूलधन और 375.58 करोड़ रुपये का ब्याज मिलाकर कुल 766.62 करोड़ रुपये की बकायेदारी है। इसके सापेक्ष अब तक केवल 74 करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी है।
विज्ञापन


अंतिम चरण में विभाग ने झोंकी ताकत
बिजली महकमे की इस योजना का अंतिम चरण शुक्रवार से शुरू हो रहा है। करीब एक माह तक यह अभियान चलेगा। विभाग के जानकारों की माने तो इसके बाद छूट समाप्त कर दी जाएगी। इस प्रकार की छूट पहली बार दी गई है। ऐसे में समय रहते उपभोक्ता इसका लाभ लेकर अपना बकाया जमा करा दें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो मार्च में कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

मांगा जा चुका है स्पष्टीकरण, अब होगी कार्रवाई
अकबरपुर डिवीजन में अब तक 21.31 करोड़, अकबरपुर में 26.04 करोड़, जलालपुर में 13.25 करोड़ और टांडा डिवीजन में 12.97 करोड़ रुपये का बकाया योजना के तहत जमा करा सके हैं। कम वसूली को लेकर बीते माह अधीक्षण अभियंता ने सभी जेई व एसडीओ के खिलाफ कारण बताओ नोटिस किया गया था। अब अंतिम चेतावनी के बाद सीधे कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

चारों डिवीजन ने अब तक 30 प्रतिशत बकाया जमा करा सके हैं। फरवरी में वसूली के लिए कैंपों की संख्या बढ़ाई गई है। सभी को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। बकाया वसूली में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रजनीश श्रीवास्तव, अधीक्षक अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें