फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला और किशोर की मौत

Tue, 01 Nov 2016 10:19 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
जीप की टक्कर से एक बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, तो पति के साथ बाइक द्वारा घर जा रही एक महिला ने झटका लगने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत चितवई गांव निवासिनी चंद्रकला (38) पत्नी मंजीत रविवार देर शाम पति के साथ बाइक द्वारा अकबरपुर से घर जा रही थी। बताया जाता है कि जब वे सभी गांव के निकट पहुंचे, तो सड़क पर गड्ढे के चलते बाइक को झटका लगा, जिससे पीछे बैठी चंद्रकला सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी।

इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बहोरिकपुर निवासी विजय सिंह (16) पुत्र शत्रुधन सोमवार देर शाम बाइक द्वारा अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर ंदिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

उधर अन्य दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। बसखारी थाना अन्तर्गत रामडीह गांव निवासी संतोष (31) सोमवार देर शाम बाइक द्वारा बसखारी से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर है।

अकबरपुर थाना अन्तर्गत लोरपुर गांव निवासी अभिषेक (22) व वेंकटेश (19) मंगलवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें