अंबेडकरनगर। बेवाना व महरुआ के दो गांव में वृद्ध महिला व बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। दोनों को परिजन जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बेवाना के अटिंगा निवासिनी किसमती देवी (70) सोमवार देर शाम करीब 7:45 बजे घर के बाहर बैठी हुईं थी। तभी एक सांप ने पैर की अंगुली में डस लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसमती के पति राम सहाय का एक वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। परिवार में चार बेटे राणा प्रताप (38), दौलतराम (55), धर्मेंद्र (45) व महेंद्र (42) हैं। सभी बेटे किसान हैं।
वहीं, महरुआ के मंशापुर निवासी रामटहल (61) को मंगलवार रात्रि सोते समय सांप ने डस लिया। उन्हें गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रामटहल मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।
परिवार में पत्नी वंशराजी, नाती संदीप, बहू गीता और तीन पोते शामिल हैं। रामटहल के बेटे रामजीत की तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है।