फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रेमी ने की थी दलित छात्रा की गला घोंटकर हत्या

Wed, 01 Oct 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आरोपी सनी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर इलाके में इंटर की दलित छात्रा की हत्या की वारदात को उसके प्रेमी सनी ने ही अंजाम दिया था। आरोपी पिछले कुछ महीनों से छात्रा के अलावा एक अन्य युवती के भी संपर्क में आ गया था। छात्रा के शादी का दबाव बनाने और मना करने पर एफआईआर कराने की धमकी पर सनी ने साजिश रची और स्कूल जाने से पहले मिलने के लिए बुलाकर घटना को अंजाम दे डाला। गिरफ्तारी के बाद नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी अभिजीत आर शंकर ने पुलिस लाइन सभागार में छात्रा हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी के अनुसार आरोपी सनी निवासी ग्राम सकरा युसुफपुर सम्मनपुर का छात्रा के गांव में आना-जाना था। छात्रा की चचेरी बहन आरोपी की भाभी है। करीब एक साल पहले दोनों लोग एक-दूसरे के संपर्क में आए और फोन पर वार्ता शुरू हो गई थी। घटना से पहले 26 सितंबर की रात छात्रा और आरोपी के मध्य वीडियो कॉल पर बात हुई थी।
इस दौरान छात्रा ने शादी का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी ने इनकार कर दिया था। इस पर छात्रा ने उसे एफआईआर कराने की धमकी भी दी थी। इसके बाद युवक ने छात्रा को सुबह मिलने के लिए बुलाया। घटनास्थल पर उसने छात्रा को झांसे में लिया, फिर टाई से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसके जूते व अन्य सामान इधर-उधर फेंक दिए थे। एसपी ने बताया कि तमाम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्रित करने के बाद मंगलवार भोर सनी को सुरहुरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने हत्या किया जाना स्वीकार किया। साथ ही नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की बात भी स्वीकार की। एसपी के अनुसार आरोपी ने अकेले ही वारदात को अंजाम देने की बात कही है, लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है। किसी अन्य की संलिप्तता हुई तो उसपर भी कार्रवाई की जाएगी।
घर पर मोबाइल छोड़कर गया था आरोपी
शादी के लिए दबाव बढ़ता देखकर आरोपी ने रात में हत्या की साजिश रची और 27 सितंबर की सुबह छात्रा से मिलने पहुंच गया। पुलिस की गिरफ्त में न आए, इसलिए उसने अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह सामान्य रूप से बर्ताव करने लगा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी छात्रा से बात करते समय पकड़ा न जाए, इसलिए वह ज्यादातर सोशल मीडिया के माध्यम से ही संपर्क करता था।
खुलासे से छात्रा के परिजन संतुष्ट नहीं
इस पूरे घटनाक्रम पर छात्रा के परिजन संतुष्ट नहीं हैं। खुलासे के बाद छात्रा की मां ने कहा कि सनी 19 सितंबर को गांव आया था। पुलिस ने सिर्फ हत्या की बात की है, जबकि पुत्री के साथ दुष्कर्म भी हुआ है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं, आरोपी सनी की रिश्तेदार व छात्रा की ताई ने भी गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की नए सिरे से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें