फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धोखाधड़ी की आरोपी महिला गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। छह माह पूर्व बैंक खाते से लाखोंं रुपये की धोखाधड़ी करने की आरोपी टांडा के शाहपुर कुरमौल निवासी शीला देवी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह 7:30 बजे शाहपुर कुरमौल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अकबरपुर के जमुनीपुर निवासी नम्रता के मुताबिक उनका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मालीपुर में है। उनके बैंक खाते से 13 सितंबर 2022 को शीला देवी ने जालसाजी करते हुए ग्राहक सेवा केंद्र मुबारकपुर के संचालक आशीष कुमार यादव की मदद से अपना आधार कार्ड फीड करा दिया था। इसके बाद तीन जनवरी 2024 से 28 मई के बीच आठ लाख एक हजार रुपये नकद, पांच जनवरी 2024 को एक लाख रुपये की एफडी, इसके बाद विभिन्न तिथियों में उसने एक लाख 30 हजार रुपये समेत उनके खाते से नौ लाख 31 हजार रुपये की निकासी की थी।
13 जनवरी 2025 को केस दर्ज कराया गया था। पुलिस तब से आरोपी महिला की तलाश में जुटी थी। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट इसके बाद जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें