फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ पांच एटीएम से ही धन-निकासी

Wed, 21 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
पटेलनगर स्थित स्टेट बैंक की कृषि शाखा पर इंतजार में बैठे उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार कैश संकट से जूझ रहे बैंकों में बुधवार को भी किल्लत बनी रही। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बँंक में कैश न होने से उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा तो कुछ में दोपहर होते-होते कैश समाप्त हो गया। जिला मुख्यालय पर ही एसबीआई कृषि शाखा में दोपहर तक कैश समाप्त हो गया। नतीजतन लंबी लाइन में लगे उपभोक्ताओं को मायूस होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


उधर, नोटबंदी के बाद से बेपटरी चल रही एटीएम सेवा बुधवार को भी पटरी पर नहीं आ सकी। जिले में मात्र पांच एटीएम से ही धन-निकासी हो सकी। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से ही जिले के विभिन्न बैंकों में कैश का संकट बना हुआ है। तमाम दावों के बाद भी इसकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को भी जिले के ज्यादातर बैंकों में कैश का संकट बना रहा।

सुबह से ही उपभोक्ता बैंकों में लाइन लगाकर खड़े हो गए। इनमें से कुछ को ही रकम मिल सकी। जिला मुख्यालय के पटेलनगर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की कृषि शाखा में सुबह धन-निकासी का कार्य प्रारंभ तो हुआ लेकिन दोपहर होते होते कैश समाप्त हो गया। इससे लंबी लाइन में उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


इसी प्रकार पुराने तहसील तिराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक व शहजादपुर स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में भी सुबह मात्र एक घंटे तक ही धन-निकासी हो सकी। एसबीआई व एचडीएफसी मुख्य शाखा को छोड़कर अन्य किसी भी बैंक से उपभोक्ताओं को पर्याप्त कैश नहीं मिल सका।

इसके अलावा ऐनवां, इल्तिफातगंज, सूरापुर, केदारनगर, महरुआ, भीटी, जलालपुर व जहांगीरगंज स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में कैश न होने से उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर नोटबंदी के बाद से ही बेपटरी हुई एटीएम सेवा बुधवार को भी पटरी पर नहीं आ सकी।

जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में डेढ़ सौ से अधिक एटीएम के सापेक्ष मात्र पांच एटीएम से ही धन-निकासी हो सकी। जिला मुख्यालय पर फैजाबाद रोड व पटेलनगर स्थित एचडीएफसी व फैजाबाद रोड स्थित एक्सिस बैंक से ही धन-निकासी हो सकी। जलालपुर व टांडा में भी मात्र एचडीएफसी एटीएम से ही धन-निकासी हो सकी।

नतीजतन धन-निकासी के लिए उपभोक्ता एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर होते रहे। टांडा। चेस्ट शाखा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बुधवार को नेटवर्क फेल होने से मुख्य शाखा के अलावा सहायक शाखाएं भी बंद रही। इसमें सुबह से  लाइन में लगे सैकड़ों उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा।

स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया की शाखा टांडा, शाखा एनटीपीसी शाखा इल्तिफातगंज के अलावा उपशाखा में भी नेटवर्क फेल होने से बंद रही। इस कारण अभी तक बैंकों द्वारा उपभोक्ताओं को बराबर पैसा नहीं दिया जा रहा है। सुबह से ही लोगों की लाइन लग जाती है।

नेटवर्क फेल होने से स्टेट बैंक के एटीएम भी नहीं चले। वहीं चेस्ट शाखा से ही डाकघरों में भी रुपया जाता है। डाकघरों के भी उपभोक्ताओं को मायूस होना पड़ा। एलडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पर्याप्त धन की उपलब्धता का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लगातार उच्चाधिकारियों को अवगत किया जाता है। शीघ्र ही स्थिति में सुधार होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें