फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वनरोज ने हमला करके युवक को मार डाला, जंगल की तरफ लकड़ी तोड़ने गया था; पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 09 Jan 2026 01:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में वनरोज ने हमला करके युवक को मार डाला। वह जंगल की तरफ लकड़ी तोड़ने गया था। पुलिस वनरोज की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें और जानें पूरी खबर...
विज्ञापन
वनरोज ने हमला करके युवक को मार डाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार की सुबह वनरोज के हमले में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना अहिरौली क्षेत्र के कटघरवा गांव की है। गांव निवासी जगत राजभर की मौत हुई है। बताया गया कि जगत जंगल की तरफ लकड़ी तोड़ने गया था। वहां पर वनरोज ने अचानक उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे भगाने का प्रयास किया। काफी देर बाद वनरोज भागा। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। जगत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वनरोज की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की गुहार लगाई। ताकि, भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं न हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें