जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगपुर गांव में शुक्रवार भोर में एक व्यक्ति ने छत पर सो रही पत्नी पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए। आनन फानन में गंभीर तौर से घायल महिला को एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर में शुक्रवार भोर में गांव निवासी वकील अहमद ने अपनी 55 वर्षीय पत्नी मोमिना खातून पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया है। इससे उसका सिर फट गया है, और वह बेसुध हो गयी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारजन आनन फानन में बुरी तरह घायल मोमिना को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान रास्ते में ही घायल महिला ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची जलालपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में मृतका के पुत्र कादिर की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि हत्यारोपी की मानसिक स्थिति ठीक नही रहती है। उसने ऐसा क्यों किया पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।