फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी और सास गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक का शव पेड़ से लटकने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर सील कर दिए हैं।
विज्ञापन


मुजाहिदपुर गांव निवासी अमित कुमार (27) का शव शनिवार की भोर पंचायत भवन के पास आम के पेड़ से लटकता मिला था। मामले में मृतक के फूफा की तहरीर पर पत्नी क्षमता उर्फ गुड़िया और उसकी मां गुनवंती उर्फ चंदा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस के अनुसार अमित की शादी वर्ष 2024 में आजमगढ़ जिले के अतरौलिया क्षेत्र निवासी क्षमता उर्फ गुड़िया से हुई थी। विवाह के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी कारण पत्नी अधिकतर समय मायके में रहती थी। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने महिला थाने में उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


बताया गया कि समझौते के बाद रक्षाबंधन पर गुड़िया एक दिन के लिए ससुराल आई थी, लेकिन अगले ही दिन सास पर मारपीट का आरोप लगाकर वापस मायके चली गई थी। अमित 15 मई की सुबह ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद शनिवार सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। पुलिस जांच में मृतक की सास की भी संलिप्तता सामने आने पर दोनों को रविवार को बुढ़नापुर कट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी पत्नी और सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें