फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नहर में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत

Sun, 17 May 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सम्मनपुर के सुल्तानगढ़ बाजार में घटना स्थल पर खड़े ग्रामीण व परिजन।
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के माधवपुर डिघौटा मरहरा में शारदा सहायक नहर में नहाने गए किशोर बिहारीलाल की शनिवार को डूबने से मौत हो गई। देर रात किशोर का शव जल्दीपुर गांव से गुजरी माइनर से बरामद हुआ।
विज्ञापन


मृतक के बाबा रामनयन निषाद के मुताबिक उनका पोता बिहारी लाल (14) कक्षा आठ का छात्र था। शनिवार को स्कूल से आने के बाद शाम चार बजे अपने चार दोस्तों के साथ शारदा नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे डूबते देख शोर मचाया, लेकिन जब तक ग्रामीण मदद के लिए पहुंचते, तब तक बिहारी लाल डूब चुका था। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू की गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। कई घंटों के प्रयास के बाद रात करीब 11 बजे माधवपुर नहर से लगभग 100 मीटर उत्तर, जल्दीपुर गांव के पास किशोर का शव बरामद हुआ। पिता बरखू राम ने बताया कि वे गरीबी में रहकर भी अपने दोनों बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन


उनका बड़ा बेटा आनंद इंटरमीडिएट का छात्र है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां किस्सा देवी अचेत हो गईं। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें