फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं तो अधिकारियों की लगी क्लास

Fri, 23 May 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
भियांव विकासखंड के अहिरौली ग्राम सभा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम अनुपम शुक्ला व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को अलग-अलग ग्राम पंचायतों में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं सुनीं। साथ ही शासन योजनाओं की प्रगति, समस्याओं व अव्यवस्थाओं की पड़ताल की। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई और सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम अनुपम शुक्ला ने अकबरपुर के फत्तेपुर ककरडिल्ला में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली बिल अधिक आने की शिकायत की। डीएम ने एसडीओ विद्युत को ग्राम में कैंप लगाकर बिल सत्यापन व समाधान कराने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में महिला समूहों को कोई रोजगार न मिलने की शिकायत पर उपायुक्त स्वयं रोजगार को निर्देशित किया कि बीएसए से समन्वय कर स्कूल ड्रेस की सिलाई का कार्य महिलाओं से कराया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ग्राम में पाए गए चार सैम बच्चों को शीघ्र मुक्त कराने का निर्देश मिला।
मनरेगा में कार्य पिछले डेढ़ माह से बंद होने पर बीडीओ व एपीओ को प्रतिदिन कार्य संचालित कराने को कहा गया। जलालपुर के बड़ेपुर में सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में 92 लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक न होने पर पंचायत सचिव को सूची पंचायत भवन पर चस्पा कराने को कहा। ग्रामीणों ने बिजली तारों की जर्जर हालत बताई, जिस पर अवर अभियंता को मरम्मत कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश मिले। जल जीवन मिशन के तहत पानी की आपूर्ति न होने पर जल टंकी निर्माण पूर्ण कर एक सप्ताह में जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भियांव के अहिरौली में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे पूर्ण होने पर सूची सार्वजनिक करने को कहा। जल आपूर्ति शुरू न होने पर बीडीओ को एक सप्ताह का समय दिया। आंगनबाड़ी के मातृ वंदन योजना की जानकारी न दिए जाने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी को शिविर लगाकर जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें