फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी ने खाने में मुंह डाला तो बुजुर्ग ने घोंट दिया पोती का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। थाना क्षेत्र के भिदूण डड़ियवां गांव में शनिवार देर शाम परोसे गए खाने में बकरी के मुंह डाल देने से गुस्साए परिवार के बुजुर्ग ने अपनी 13 साल की पोती को मारा पीटा और उसका गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। लड़की की मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के भिदुण डड़ियवां निवासी लल्लू शनिवार पत्नी समेत खेत पर काम करने गए थे। देर शाम जब घर लौटे तो उनकी 13 वर्षीय पुत्री कुमकुम का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। लड़की की मां अपनी बेटी का शव देख जोर जोर से रोने, चीखने व चिल्लाने लगी। इससे गांव के पास पड़ोस के भी काफी लोग इकठ्ठा हो गए। मृत मिली लड़की के गले पर भी चोट के निशान थे। जिससे प्रथम दृष्टया उसकी गला दबा हत्या की बात प्रतीत हो रही थी।
बालिका की मां ने घर में मौजूद अपने ससुर व जेठानी से पुत्री की मौत का कारण पूछा तो उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। इस पर लड़की की मां ने अपने ससुर व जेठानी पर उसकी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष नरसिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कुमकुम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि शाम को लड़की के दादा के लिए खाना परोसा गया था। वह हाथ धोने चले गए इसी बीच घर में पल रही बकरी ने खाने में मुंह डाल दिया। जिससे खाना बेकार हो गया।
उस दौरान कुमकुम घर में मौके पर ही कुछ दूर बैठी थी। इससे गुस्साए बुजुर्ग ने पोती कुमकुम पर बकरी को देखने के बाद भी न भगाने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी और गला दबा दिया। जिससे लड़की की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि लड़की की मां से पुलिस ने तहरीर मांगी है। लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवार की ओर से मिली तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लड़की के दादा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें