फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा ने अजित को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता अजित यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अभी तक किसी अन्य दल ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि चुनाव में सपा को एकतरफा जीत हासिल होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर जब भाजपा और बसपा खेमे में घमासान मचा हुआ है तो इसी बीच सपा ने प्रत्याशी घोषित करने के मामले में बाजी मार ली है। कई नामों पर पार्टी में विचार विमर्श चल रहा था। अंतत: संसाधन आदि की जरूरत पूरी कर लेने आदि को देखते हुए पार्टी ने रामनगर से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए अजित कुमार यादव को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसकी घोषणा शनिवार को सपा के जिलाध्यक्ष राम शकल यादव ने की। बताया कि राष्ट्रीय और प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह घोषणा की जा रही है।
अजित को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही उन्हें बधाई देने के लिए तांता लग गया। सपा नेताओं का दावा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी को बड़े अंतर से जीत मिलेगी। सपा नेताओं का अनुमान है कि बीजेपी और बसपा में चल रही खेमेबंदी का लाभ भी सपा को मिलेगा। इन दोनों पार्टी के जिस-जिस खेमे को टिकट नहीं मिलेगा, उस खेमे के जिला पंचायत सदस्य सपा का ही साथ देंगे।
विज्ञापन

एमएलसी हीरालाल यादव और पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी साबित कर देगा कि अब सपा आगामी दिनों में सरकार बनाने जा रही है। इस जिले में भी सपा ने जिपं सदस्य की सर्वाधिक सीट जीती हैं। पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा और शंखलाल मांझी ने सपा की एकतरफा जीत का दावा करते हुए कहा कि सपा हर चुनाव में अब सफलता बढ़ाती जाएगी, क्योंकि आम लोग बीजेपी सरकार के कुशासन से ऊब चुके हैं। विधायक सुभाष राय, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा और पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने कहा कि अब पूरे प्रदेश में सपा की लहर शुरू हो चुकी है। अन्य दलों में भगदड़ शुरू हो चुकी है। सपा जनता के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें