फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 70 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Thu, 26 Mar 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किसानों से गेहूं की खरीद अब 30 मार्च से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। खरीद के लिए 70 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक क्रय केंद्र पीसीएफ के हैं। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य सरकार ने 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया है। ऐसे में किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


शासन ने तीन लाख 25 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा है। जिले में लगभग 98 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई की गई है। विभिन्न एजेंसियों से क्रय केंद्रों के लिए आए प्रस्तावों पर विचार करते हुुए डीएम अनुपम शुक्ला ने 70 केंद्रों पर गेहूं क्रय करने की स्वीकृति दी थी।

इसमें खाद्य विभाग के 18, पीसीएफ के 35, पीसीयू और यूपीएसएस के आठ-अरठ और मंडी समिति का एक क्रय केंद्र बनाया गया है। पिछले वर्ष 85 क्रय केंद्र बनाकर खरीद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें