फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1,08,602 हेक्टेयर में गेहूं की होगी पैदावार, रबी का रकबा बढ़ा

Thu, 16 Oct 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खरीफ की मुख्य फसल धान की फसल अब पक चुकी है। कटाई के बाद धान की आवक मंडी में शुरू हो जाएगी। धान के फसल से खेत खाली होने पर रबी की फसलों की बोआई शुरू होगी। इस बार 108602 हेक्टेयर में गेहूं व 17882 हेक्टेयर में सरसों की बोआई की जाएगी। इसके लिए किसानों के साथ ही कृषि विभाग ने भी तैयारियां कर ली हैं। रबी की फसलों के लिए आच्छादन लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। रकबा भी बढ़ा है। इन फसलों में गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, सरसों, तोरिया, अलसी प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

g केंद्रों पर बीजों का वितरण चालू: राजकीय बीज केंद्रों पर चना, मटर, मसूर के बीज पहुंच गए हैं। इस बार लॉटरी से चयनित किसानों को ही बीज का वितरण किया जाएगा। 15.90 क्विंटल सरसों के बीज वितरण का लक्ष्य मिला है। इसकी मिनी किट केंद्रों पर वितरित की जा रही है। इसके अलावा बीते दिनों गेहूं का 24 क्विंटल बीज भी केंद्रों पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें