फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गेहूं की बोआई शुरू, समितियों से डीएपी गायब

विज्ञापन
सहकारी समिति अजमेरी बादशाहपुर में खाद लेने के लिए समिति पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गेहूं की बोआई शुरू होते ही डीएपी खाद समितियों से गायब हो गई है। किसानों को बोआई के समय खाद की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। किसान निजी दुकानों से महंगे दर पर खाद खरीदकर खेती करने को विवश हैं।
विज्ञापन

जिले में 100 सहकारी समितियां हैं। इसमें 50 हजार से अधिक किसान पंजीकृत हैं। कई वर्षों से रबी के फसल की बोआई के समय खाद की कमी के कारण किसानों को लंबी लाइन लगानी पड़ती है। वर्तमान में क्षेत्र की समितियों से डीएपी गायब है। विभाग भरपूर खाद की उपलब्धता का दावा कर रहा है, लेकिन समितियों पर हालात इससे इतर हैं।
पांच दिनों से डीएपी खत्म
अजमेरी बादशाहपुर समिति पर सुबह 11:00 बजे 380 बोरी यूरिया और 50 बोरी एनपीके उपलब्ध मिली। सचिव कपीशचंद्र ने बताया कि डीएपी पिछले पांच दिन से समाप्त हो गई। डिमांड भेजी गई है। एक-दो दिनों में आपूर्ति की जाएगी। वहीं, तुरसमपुर समिति में 650 बोरी यूरिया, डीएपी 35 बोरी, टीएसपी 50 बोरी मौजूद थी, लेकिन एनपीके पिछले तीन दिन से खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन

न सचिव न कर्मचारी, लौटे किसान
क्रय विक्रय केंद्र अकबरपुर पर सुबह 11:40 बजे अकबरपुर के अमरौला निवासी अर्जुन मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि वह बोआई के लिए डीएपी खाद लेने आए थे लेकिन यहां मौजूद कर्मचारी ने बताया कि सचिव नवीन मंडी सिझौली में स्थापित क्रय केंद्र पर है। नियमित वितरण कराने वाला कर्मचारी भी नहीं है। इसके चलते खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है।
सचिव धान खरीद में व्यस्त, वितरण ठप
क्रय विक्रय केंद्र अकबरपुर सुबह 11:55 बजे अकबरपुर बनगांव निवासी सुभाष जायसवाल मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि एनपीके खाद लेने के लिए समिति पर आए थे लेकिन समिति पर वितरण नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सचिव धान खरीद में व्यस्त हैं। वितरण कर्मी भी नहीं है। इस कारण खाद का वितरण शुक्रवार को कराया जाएगा।
मंगवाई गई है डीएपी
लक्ष्य के अधिक डीएपी की आपूर्ति की जा चुकी है। इसके बाद भी मांग के अनुरूप खाद मंगवाई जा रही है। 700 एमटी डीएपी खलीलाबाद और 338 एमटी डीएपी अयोध्या जिले से मंगवाई गई है। शुक्रवार को इसे 70 समितियों पर भिजवाया जाएगा। - राजेंद्र शुक्ला, एआर कॉपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें