फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 83 क्रय केंद्रों के सापेक्ष 21 केंद्रों पर ही शुरू हो सकी गेहूं खरीद

विज्ञापन
नवीन मंडी सिझौली के क्रय केंद्र नंबर तीन के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में गेहूं खरीद शुरू हो गई है, लेकिन अव्यवस्थाओं के बीच यह प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चल रही है। कुल 83 क्रय केंद्रों में से 21 केंद्रों पर ही खरीद शुरू हो पाई है। इस धीमी गति का मुख्य कारण गेहूं खरीद के लिए बोरों की कमी बताई जा रही है, जबकि विपणन विभाग एक लाख से अधिक बोरियों की उपलब्धता का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

30 मार्च से क्रय केंद्र किसानों के लिए खोल दिए गए थे, लेकिन पिछले दो दिनों से ही केंद्रों पर किसानों की आवाजाही देखी जा रही है। शुक्रवार को नवीन मंडी अकबरपुर और जलालपुर के क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं की तौल कराने पहुंचे, लेकिन कई केंद्रों पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है। 18 दिनों में अब तक 4950 क्विंटल गेहूं खरीदा सका है। तीन लाख 25 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य है।
स्थान : जलालपुर के रफीगंज बाजार स्थित गेहूं क्रय केंद्र

क्रय केंद्र पर एक ट्राॅली खड़ी थी। सेमरा देवईपुर निवासी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि करीब 40 क्विंटल गेहूं बेचने लेकर आया हूं। विपणन निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय ने बताया की बोरों की कमी है। टेंडर प्रक्रिया की गई है। कोटेदारों से बोरा लेकर तौल कराई जा रही है। केंद्र पर श्याम सुंदर निवासी डीह भियांव अपने 20 क्विंटल गेहूं की तौल करा रहे थे। सचिव जितेंद्र यादव ने बताया कि केंद्र पर 500 बोरे उपलब्ध है। बोरों की कमी से आगे की तौल प्रभावित होती है।
विज्ञापन



स्थान : नवीन मंडी अकबरपुर
समय : 10:20 बजे
नवीन मंडी क्रय केंद्र तीन पर सन्नाटा पसरा हुआ था। एएमओ अनिल गुप्ता किसानों के आने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब तक 197 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। बताया कि एक गांठ बोरे मिले थे। उन्हीं में तौल कराई जा रही है। यदि जल्द बोरों की आपूर्ति नहीं हुई तो दिक्कत बढ़ जाएगी।

स्थान : नवीन मंडी अकबरपुर

समय : 10:30 बजे
नवीन मंडी क्रय केंद्र नंबर पांच पर क्रय केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अब तक 239.50 क्विंटल गेहूं खरीद हो चुकी है। अभी एक हजार बोरे मिले हैं, उन्हीं में तौल कराई जा रही है। यहां मौजूद अटंगी के किसान संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 147 बोरी गेहूं तौल कराने आए हैं।

स्थान : नवीन मंडी अकबरपुर

समय : 10:40 बजे
क्रय केंद्र नंबर दो पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार मौजूद मिले। यहां मौजूद कर्मचारी किसानों के गेहूं को साफ कर उसे बोरों में भर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब तक 225 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। फिलहाल एक गांठ बोरे मिले हैं, उसी में तौल कराई जा रही है। गेहूं कट कर तैयार होने के बाद भीड़ बढ़ी तो दिक्कत हो सकती है।
नहीं होगी बोरों की कमीं
अब तक 4950 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। पिछले एक सप्ताह से खरीद ने रफ्तार पकड़ी है। कोटेदारों से बोरों की आपूर्ति कराई जा रही है। सभी केंद्रों पर बोरो की उपलब्धता है। बोरों की कमी नहीं होने दी जाएगी। अन्य केंद्रों पर जल्द ही खरीद शुरू हो जाएगी।
- गोरखनाथ द्विवेदी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

नवीन मंडी सिझौली के क्रय केंद्र नंबर तीन के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद

नवीन मंडी सिझौली के क्रय केंद्र नंबर तीन के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद

नवीन मंडी सिझौली के क्रय केंद्र नंबर तीन के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें