फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फरक्का एक्सप्रेस में पश्चिम बंगाल के यात्री की बिगड़ी हालत, मौत

Fri, 07 Feb 2025 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। फरक्का एक्सप्रेस से दिल्ली से वापस पश्चिम बंगाल जा रहे शख्स की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दीनशपुर जिले के कुशमंडी दक्षिण थाना के शंकरबाड़ा गांव निवासी अब्दुल समद अपनी पत्नी के साथ बृहस्पतिवार को दिल्ली में फरक्का एक्सप्रेस से घर जा रहे थे। रास्ते में अचानक तबीयत खराब हुई तो साथ में मौजूद पत्नी ने इसकी सूचना घर वालों को देने के साथ ही ट्रेन में तैनात सुरक्षाकर्मियों को दी।
शुक्रवार को दोपहर बाद अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो आरपीएफ ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने अब्दुल समद को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मौजूदगी में आरपीएफ ने शव को पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें