फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज, कांपे लोग

Sat, 16 Jan 2016 10:38 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पछुआ हवा चलने के चलने लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। पूरे दिन कंपकंपी सी महसूस होती रही। जगह जगह लोग अलाव जलाकर ठंड दूर करने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


मौसम में  शुक्रवार से आए बदलाव ने सर्दी बढ़ा दी। शनिवार को सर्दी का क्रम जारी रही। सुबह जब लोग सोकर उठे, तो चारों तरफ घना कोहरा दिखाई दिया। कोहरे का प्रकोप सुबह लगभग नौ बजे तक रहा। पछुआ हवा चलने के चलते कोहरा जल्दी छट गया, लेकिन तापमान में गिरावट आ गई।

इससे लोगों को एक बार फिर से ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर होना पड़ा। जगह जगह लोग अलाव जलाकर ठंड को दूर करने का प्रयास करने लगे। सुबह दस बजे के बाद धूप निकली, तो लोगों ने उसका बढ़ चढ़कर आनंद उठाया।
विज्ञापन


अकबरपुर नगर के संदीप व राजीव ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि अब ठंड नहीं पड़ेगी, लेकिन अचानक शुरू हुई सर्द हवाओं ने पूरा मौसम ही बदल दिया। दिनभर गलन व कंपकंपी का एहसास होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें