फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम हुआ साफ तो खिले किसानों के चेहरे

Sun, 05 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में मौसम साफ होने से इस तरह खेतों में लहरा रही सरसों की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम हुआ साफ, तो किसानों के चेहरे  भी चमक उठे। दरअसल अब गेहूं के साथ साथ दलहनी व तिलहनी फसलों को तेज धूप  की सख्त जरूरत थी। लगातार छा रहे कोहरे ने दलहनी व तिलहनी किसानों को चिंता में डाल दिया था। मौसम साफ  होने से कड़ाके की ठंड से जूझ रहे आमजन को भी  काफी राहत महसूस हुई।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, तो किसानों को उम्मीद बंधी कि अब फसलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। बरधा भिउरा अरविंद कुमार, कटरिया के सालिकराम, भीटी रामबख्श सिंह ने कहा कि अब यदि इसी प्रकार से मौसम आगे भी रहा, तो इससे न सिर्फ गेहूं की फसल, बल्कि दलहनी व तिलहनी फसल  को भी व्यापक लाभ होगा।
 
शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से जूझ रहे आम लोगों को राहत मिली। बाजारों में भी सुबह से ही रौनक रही, तो ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोगों ने अकबरपुर नगर की प्रमुख बाजारों में पहुंचकर बढ़ चढ़कर खरीददारी की।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से लगातार कोहरे का संकट छाया हुआ था। सुबह 10 बजे तक कोहरे का दौर चलने के कारण न सिर्फ यातायात प्रभावित हो रहा था, वरन आम जनजीवन पर भी असर साफ दिख रहा था। अब दो दिन से कोहरे का दौर छटा है, तो सभी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें