फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हम जो बैठे हैं यहां मिलजुल कर, इसी को हिंदुस्तान कहते हैं

Thu, 20 Nov 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कबरपुर विकासखंड परिसर में बुधवार देर शाम सद्भावना अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के दौरान उप​स्थित दर्
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विकासखंड परिसर में बुधवार देर शाम परम फाउंडेशन की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। वाराणसी से आए हास्य कवि डॉ. अनिल चौबे ने सद्भावना और एकता का संदेश देते हुए सुनाया, हम जो बैठे हैं यहां मिलजुल कर, इसी को हिंदुस्तान कहते हैं।
विज्ञापन

कवि डॉ. अनिल चौबे, अनिल अग्रवंशी और अमित जायसवाल ने शहीद के बड़े भाइयों को सम्मान प्रदान किया, तो पूरा प्रांगण भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद कवियों की काव्यमयी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को कभी हंसाया, कभी भावुक किया और कभी जोश व गौरव से भर दिया। दिल्ली से आए अनिल अग्रवंशी ने हंसी से लोटपोट कर देने वाली पंक्तियां पढ़ीं, जबकि कवि अभय सिंह निर्भीक ने अपनी तिरंगा आरती और शहीद के बेटे के मन की बात जैसी रचनाओं से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। हास्य कवि धर्मराज उपाध्याय ने अपनी लोकभाषा के व्यंग्य से माहौल में ऊर्जा भर दी। प्रतापगढ़ की प्रीति पांडेय की पंक्तियां याद जब भी तुम्हारी आती है, मैं तिरंगे को चूम लेती हूं ने श्रोताओं के मन को छू लिया। गीतकार स्वयं श्रीवास्तव ने जीवन संघर्षों की सच्चाई को अपने अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया, वहीं धीरेंद्र पांडेय क्षणिक और सर्वश्रेष्ठमणि मिश्रा ने प्रेम और संवेदनाओं की गहराइयों को अपनी रचनाओं से जीवंत कर दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर आनंद वर्मा, डॉ हिमांशु गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें