जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बारिश से पहले निकायों की ओर से नालों व नालियों की सफाई कराई गई थी, इसके बावजूद भी बाजारों में दुकानदारों को कोई राहत नहीं मिली है। नगरपंचायत में दुकानों के जलभराव व कीचड़ होने से सभी दुकानदार परेशान हैं। बीते दिनों हुई बारिश जहां किसी को राहत दे गई, वहीं किसी के लिए आफत बन गई है।
बारिश से पहले नालों व नालियों की साफ-सफाई को लेकर निकायों की ओर से खूब दावे किए गए थे। यह दावे आंकड़ों की बाजीगरी में तो फिट बैठ गए लेकिन धरातल पर लोगों को दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। नगर पंचायत जहांगीरगंज में तीन बड़ी बाजार हैं। इसमें कस्बे के अलावा मामपुर व नरियांव बाजारा शामिल हैं। यहां पर लगभग एक हजार के आसपास दुकान अपनी दुकान खेलकर कारोबार कर अपनी जीवनयापन कर रहे हैं। वहीं बारिश के बाद अब दुकानों पर ग्राहकों का आना-जाना कम हो गया है। दुकानों के सामने नालियों के चोक होने के साथ ही उसका पानी भी सामने ही भरा हुआ है। दुकानदारों को मजबूरन पानी व कीचड़ के बीच से होकर आना-जाना पड़ रहा है। इसके कारण दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
बारिश ने बढ़ाई समस्या, कारोबार चौपट
फोटो-34
कस्बे के रहने वाले घुरहू यादव की किराना की बड़ी दुकान है। आसपास के छोटे दुकानदारों रोजाना इनकी दुकान पर आना-जाना रहता है। इन्होंने बताया कि ग्राहकों की संख्या आज पहले से काफी कम हो गई है। कई बार लोग दुकान से सामान लेकर जाते हुए भी कीचड़ में गिर भी जा चुके है। कीचड़ में गिरने वाला गाहक कभी दोबारा लौटकर नहीं आते है।
-
फिसल कर गिर जाते हैं लोग
फोटो- 35-36
कस्बे की ही बाजार में कपड़ा दुकानदार मुमताज व सब्जी दुकानदार रमेश ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से पहले ही बारिश को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए थे। ग्राहक कीचड़ से डरकर दुकान पर जाने से कतराते हैं। ग्राहकों को ईटों पर से होकर आना पड़ता है। इसके अलावा कीचड़ में कई बार वाहन फिसल जाते हैं।
समस्या दूर कराई जा रही
बारिश के बाद नगर में जहां भी जलभराव की समस्या की शिकायत आती हैं। वहां पर तुरंत कर्मचारियों की टीम भेज कर समस्या को खत्म कराया जाता है। अगर अभी कहीं पर ऐसी समस्या है तो उसका समाधान कराया जाएगा।
उमेश पासी, ईओ