फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 बीघा फसल व कई आशियाने डूबे

Wed, 09 Aug 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी में उफान से आलापुर व टांडा क्षेत्र के 18 से अधिक गावों के लोग मुश्किल में हैं। उनकी करीब ढाई सौ बीघा फसल बाढ़ में जलमगभन हो गई है। आबादी के बाहर बनाए गए कई आशियाने डूब गए हैं। पशुओं के चारे का भी संकट खड़ा हो गया है। टांडा नगर में पानी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


माझा उलटहवा के तीन पुरवों में पानी पहुंचने के बाद वहां प्राथमिक स्कूल में छुट्टी कर दी गई है। इस बीच नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के चलते नजदीकी इलाके के लोगों में डर बढ़ गया है। नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान से 39 सेंमी ऊपर पहुंच गया। इससे पानी निकटवर्ती एक दर्जन गांवों के और नजदीक पहुंच गया।

माझा उलटहवा के दिलशेर का पुरवा, जालिम का पुरवा व प्रधान का पुरवा में बाढ़ का घुस चुका है। आठ अन्य पुरवे भी बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इसके अलावा माझा करमपुर बरसावां, अवसानपुर, सलारपुर महरीपुर, आसोपुर, छज्जापुर, बेलदहां, फूलपुर, केवटला, पल्टूपीर के निकट तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। सरयू नदी से जुड़े थिरुआ नाले के रास्ते बाढ़ का पानी ग्राम चौथइया, पैकोलिया, गौरागूजर, बेलहरी, बसावनपुर, पिपरी मोहम्मदी तक भी तेजी से बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


माझा उलटहवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ का पानी पहुंच जाने से बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। नदी उफनाने से माझा क्षेत्रों में पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों को कमर तक पानी में जाकर चारे की व्यवस्था करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी से माझा क्षेत्र की करीब 100 बीघा फसल जलमगभन हो गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें