फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पानी घटा पर मुश्किलें नहीं, कच्चे रास्ते और खेत लबालब

विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में कम्हरिया घाट के किनारे घटा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी के जलस्तर में शनिवार को सात सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन पानी घटने से ग्रामीणों को राहत मिली है। हालांकि आराजी देवारा और मांझा क्षेत्र के चार गांवों में समस्या अभी बनी हुई है। मुख्य मार्गों पर पानी अब भी ऊपर से बह रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सरयू का जलस्तर 85.45 मीटर दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह 85.52 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में जलस्तर सात सेंटीमीटर नीचे आया। नदी अब खतरे के निशान से 11 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर कम होने के बावजूद आराजी देवारा के प्रसाद कुर्मी का पूरा, हंसू का पूरा और करिया लोनिया गांव के मार्गों पर पानी बह रहा है। इन रास्तों से आवागमन प्रभावित है। मांझा कम्हरिया के कल्लू का पूरा में भी मुख्य मार्ग पर पानी जमा है। ग्रामीणों धर्मेंद्र,प्रमोद व सतिराम का कहना है कि जलस्तर में इसी तरह कमी जारी रही तो एक-दो दिन में रास्तों से पानी हट सकता है। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि सरयू का जलस्तर घटा है। बाढ़ प्रभावित मांझा क्षेत्र में राजस्व कर्मियों को लगाया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।

पांच बाढ़ चौकियां और 21 नावें तैयार

फोटो- 41 व 42

विद्युतनगर। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ टांडा तहसील प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। तहसील क्षेत्र में पांच बाढ़ चौकियां स्थापित कर 21 नावें तैयार रखी गई हैं। 20 आपदा मित्रों के साथ 51 नाविक और 12 गोताखोरों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन संवेदनशील इलाकों और नदी के डेंजर पॉइंटों पर लगातार निगरानी कर रहा है।सरयू के बीच स्थित माझा उल्टहवा माझा गांव में खेतों और सड़कों पर पानी भरा हुआ है। गांवों में सड़क से भी पानी कुछ कम हुआ है। जालिम का पूरा, दिलसेन का पूरा, बाबूराम का पूरा और कुशमौलिया में आवागमन प्रभावित हो रहा है। बिछावट क्षेत्र के उत्तर और दक्षिण दोनों तरफ पानी भर गया है, जबकि मेहनिया में भी जलभराव की स्थिति बनी है। बिछावट के पास स्थित शिव मंदिर भी बाढ़ के पानी की चपेट में है। नायब तहसीलदार ने माझा उल्टहवा समेत अन्य गांवों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन


सात स्कूलों में रही छुट्टी

अंबेडकरनगर। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को सात परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का एक दिन का अवकाश घोषित किया गया। इनमें जहांगीरगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय माझा कम्हरिया, प्राथमिक विद्यालय आराजी देवारा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय माझा कम्हरिया और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अराजी देवारा शामिल रहे। वहीं टांडा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय माझा उलटहवा में शनिवार को विद्यार्थियों की छुट्टी रही। इन विद्यालयों के आसपास सरयू-घाघरा नदी का पानी खतरे के निशान के करीब बह रहा है। ऐसे में बच्चों के आवागमन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें