फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। महरुआ क्षेत्र में किशोरी का नहाते समय का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने और लंबे समय तक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने धरमपुर निवासी विकास सिंह उर्फ राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


महरुआ क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के मुताबिक 10 मार्च 2023 को वह घर में नहा रही थी। उस समय उसका छोटा भाई खेलने गया था और मां गांव में थीं। आरोप है कि इसी दौरान धरमपुर निवासी विकास सिंह उर्फ राकेश चुपके से घर में घुस आया। उसने नहाते समय किशोरी का नग्न वीडियो बना लिया।

पीड़िता के अनुसार, अगले दिन आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी की और इसके बाद दुष्कर्म किया।आरोप है कि इसके बाद भी वीडियो वायरल करने और मां व भाई को जान से मारने की धमकी देकर वह कई बार दुष्कर्म करता रहा। आठ अगस्त 2026 को आरोपी ने वीडियो डिलीट करने की बात कहकर उसे बुलाया और कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। करीब एक सप्ताह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किसी तरह वह भाग कर घर पहुंची। थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें