फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वारियर विंग्स ने जीता निर्णायक वॉलीबॉल मैच

Sat, 28 Feb 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर, अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज स्थित नवीन बाल विद्या मंदिर परिसर में शनिवार को आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वारियर विंग्स टीम ने रोमांचक मुकाबले में रॉयल हीरोज को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। तीन पारियों तक चले इस मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
विज्ञापन


कप्तान गौरव गुप्ता के नेतृत्व में वारियर विंग्स के खिलाड़ियों स्पेंसर श्याम जी, अरुण, अर्जुन, पवन और विशाल ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर पहले हाफ में 5 अंकों के अंतर से जीत ली। दूसरे में कप्तान आदर्श यादव के नेतृत्व में रॉयल हीरोज ने जोरदार वापसी की। स्पेंसर समीर, नितिन, प्रिंस, अविनाश और यश ने सधे हुए खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 अंकों से जीत दर्ज कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। कड़े संघर्ष के बीच टीम ने 3 अंकों से बढ़त बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की प्रेरणा से किया गया। संयोजन निदेशक राजदीप सिंह ने किया। समापन अवसर पर प्रबंधक दिलीप सिंह और प्रधानाचार्या संध्या सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निदेशक राजदीप सिंह ने कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें