फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पोषण कार्यक्रमों को लागू करने का दिया प्रशिक्षण

Sat, 28 Feb 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी, अंबेडकरनगर। विकासखंड बसखारी के ड्वाकरा हाल में शनिवार को ग्राम प्रधानों, स्थानीय निकाय सदस्यों व प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कुंवर नरेंद्र मोहन सिंह उर्फ संजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत उमाशंकर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ हरगोविंद सिंह ने की और संचालन दीपक चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने ग्राम पंचायतों और विद्यालयों के बीच समन्वय बढ़ाने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, स्वच्छता एवं पोषण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें