फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्वच्छता के संदेश से सजेंगी दीवारें

Wed, 14 Jan 2026 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका अकबरपुर की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बाद भी जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। अब नगर परिषद दीवारों पर पेंटिंग के सहारे लोगों में सफाई की अलख जगाएगी।
विज्ञापन

बुधवार से नगर पालिका ने दीवार पेंटिंग और चित्र लेखन का काम शुरू कराया है। यह योजना न केवल शहर को सुंदर बनाएगी बल्कि नया आयाम देगी जो लोगों के बीच स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों, सार्वजनिक भवनों और दीवारों पर सामाजिक संदेशों को पेंटिंग और चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करेगी।
पालिका के प्रभारी ईओ ने बताया कि दीवारों पर स्वच्छता, पेयजल संरक्षण सहित अन्य सामाजिक मुद्दों से जुड़े संदेश चित्रकला के माध्यम से उकेरे जा रहे हैं। संदेशों को रंगीन और कलात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें